पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयुष कैंप में मरीजों की मुफ्त जांच

आयुष कैंप में मरीजों की मुफ्त जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानसा - गावं चकेरियां में आयोजित किए गए पांचवें आयुष कैंप का उद्घाटन जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कम नोडल अफसर संगरूर डा. गोपाल कृष्ण ने किया। कैंप में शामिल जिला होम्योपैथिक अफसर डॉ. शाम लाल और जिला आयुर्वेदिक अफसर डॉ. स्नेह लता ने डॉ. गोपाल कृष्ण का स्वागत किया। कैंप में डॉ. स्नेह लता ने योगा संबंधी जानकारी प्रदान करवाई, जबकि डॉ. शाम लाल ने मौसम से संबंधित बीमारियों से बचाव के बारे में बताया। कैंप में होम्योपैथी व आयुर्वेदिक के विशेषज्ञ डॉ. गुरतेज सिंह, डॉ. अरुणदीप कौर, डॉ. जसप्रीत सिंह बराड़, डॉ. गुरप्रीत कौर, डॉ. रेख शर्मा ने शुगर के 50 मरीजों का चेकअप किया। इसके अलावा एचबी टेस्ट भी किया गया। सरपंच ज्ञान सिंह व समूह पंचायत चकेरियां द्वारा कैंप में पूर्ण सहयोग दिया गया। जीएडी चकेरियां इंचार्ज राजविंदर सिंह द्वारा कैंप का प्रबंध किया।