- Hindi News
- प्रतिमा के लिए घर घर से इक्ट्ठा होगी लोहा और मिट्टी
प्रतिमा के लिए घर-घर से इक्ट्ठा होगी लोहा और मिट्टी
मोगा - गुजरात में सरदार वलभ भाई पटेल की बनाई जा रही प्रतिमा के लिए घर-घर जाकर मिट्टी व लोहा एकत्र किया जाएगा। इसके लिए भाजपा की ओर से 1 से 10 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने दी है। इस संबंधी स्थानीय शहीदी पार्क में भाजपा की ओर से जिला स्तरीय मीटिंग की गई।
इसमें जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने मंडल अध्यक्षों को इस मुहिंम में बढ़चढ़ कर कार्य करने के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि सरदार वलभ भाई पटेल की गुजरात में बनने वाली मूर्ति को लेकर भाजपा की ओर से गांवों की ऐतिहासिक जगह जिसमें गुरुद्वारा साहिब, गदरी बाबों की जगह व किसानों से उनके पुराने औजार एकत्रित किए जाएंगे, यह मुहिंम दस दिन तक पूरे भारत में चलनी है। इस अवसर पर स्टेट कार्यकारिणी सदस्य राकेश भल्ला, एडवोकेट नीरज सूद, विनय शर्मा, बलवंत सिंह, विकास बंसल, सुधीर मित्तल, विनीत चोपड़ा, राहुल गर्ग, अभिषेक व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। ((शिवा))