पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जे गुरु न फड़दा बांह असी रूल जाना सी.., भजनों से बांधा समां

जे गुरु न फड़दा बांह असी रूल जाना सी.., भजनों से बांधा समां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोगा
घर-घर होगी गुरु जी की आरती कड़ी के तहत बाग गली स्थित खुशवंत राय जोशी के स्थान पर वेदांत आरती का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित सत्य नारायण जी की अध्यक्षता में वेदांत परिवार के समस्त सदस्यों ने सुंदर कांड का पाठ करके भजनों का गायन किया।
भजन गायक धर्मपाल मित्तल ने जे गुरु न फड़दा बांह असी रूल जाना सी.., सत्गुरु तुम्हारे प्यार ने जीना सिखा दिया.., आदि भजनों का गायन करके अपनी हाजिरी लगवाई।
वहीं वेदांत परिवार के प्रो. वीके सूद ने बताया कि ब्रह्मलीन स्वामी वेदांता नंद जी के दिखाए मार्ग पर चलकर वेदांत परिवार की ओर से घर-घर में स्वामी जी का प्रचार करने के लिए आरती व भजनों का गायन किया जा रहा है। वहीं वेदांत परिवार की ओर से प्रत्येक महीने उपचाराधीन गायों के लिए दवाइयां, सिविल अस्पताल में मरीजों को फल-दूध आदि वितरित भी किया जाता है।
इस मौके पर प्रो. वीके सूद, मैडम मीरा सूद, मनोज बांसल, पप्पू मिस्त्री, गायत्री जैदका, सीता राम जैदका व श्रद्धालु उपस्थित थे। ((शिवा))