पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धरती, सभ्याचार व सामाजिक मूल्यों से जुडऩे का संदेश देगी ‘कृपाण द स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’

धरती, सभ्याचार व सामाजिक मूल्यों से जुडऩे का संदेश देगी ‘कृपाण-द स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - संगरूर
पंजाबी सिनेमा के इस नए दौर में एक तरफ जहां ढेरों कॉमेडी और मल्टी स्टारर फिल्में बन रही हैं वहीं दोस्ती, प्यार, देशभक्ति, पारिवारिक मूल्य, परिवार के लोगों का मान-सम्मान आदि आज के नौजवानों को यही सब बताने और सिखाने बनकर तैयार है नई पंजाबी फिल्म ‘कृपाण-द स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’।
हम दिल दे चुके सनम, घायल, जिद्दी, हवाएं जैसी दो दर्जन हिंदी व पंजाबी फिल्मों के स्टोरी व डॉयलाग राइटर अमरीक गिल की बतौर निर्देशक यह पहली पंजाबी फिल्म है जो 7 फरवरी को रिलीज हो रही है।
बुधवार सांय फिल्म के प्रोड्यूसर राजिंदरपाल सिंह बनवैत, डायरेक्टर अमरीक गिल, हीरोइन गुरलीन चोपड़ा व समीक्षा सिंह फिल्म के प्रमोशन के लिए धूरी रोड स्थित फन स्क्वेयर
में पहुंचे।
अमरीक गिल ने बताया कि इस फिल्म की कास्ट में रोशन प्रिंस, शिवेंद्र महल, कुलभूषण खरबंदा, सुनीता धीर, हैरी जोश व जीतेंद्र भारद्वाज भी शामिल हैं। फिल्म का म्यूजिक रिलीज हो चुका है। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में बेतुकी कॉमेडी पंजाबी फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हो रही हैं। ऐसे में यह फिल्म नौजवानों को एक सार्थक संदेश देने का दम रखती है।
फिल्म की कहानी पंजाब के एक छोटे से शहर के नौजवान वीरू ((रोशन प्रिंस)) की है जो कॉलेज का बिगड़ा हुआ स्टूडेंट है। वह अपनी हरकतों की वजह से हमेशा चर्चा में रहता है। पेपरों के दौरान जब वीरू नकल मारते पकड़ा जाता है तो उसे तीन साल के लिए कॉलेज से निकाल दिया जाता है। रोजी-रोटी कमाने के लिए वह विदेश चला जाता है। विदेश में उसमें ऐसे बदलाव आते हैं जो हर नौजवान को अपनी धरती, सभ्याचार व सामाजिक मूल्यों से जुडऩे के लिए मजबूर करते हैं। कहानी अलग-अलग माहौल और वक्त से गुजरती है। फिल्म के कई हिस्सों में 1850 और 1940 का दौर दिखाया गया है।
प्रोड्यूसर राजिंदर बनवैत ने बताया कि गुरलीन चोपड़ा ने फिल्म में विदेश में रहने वाली लड़की का किरदार निभाया है जो फिल्म के नायक का मकसद पूरा करने में अहम भूमिका निभाती है। जबकि समीक्षा सिंह कॉलेज स्टूडेंट के किरदार में है जो वीरू की बहुत अच्छी दोस्त तो है परंतु उससे प्यार नहीं कर सकती। फिल्म का म्यूजिक श्रोताओं को बहुत पसंद आ रहा है। उन्होंने उम्मीद
जताई कि यह फिल्म लोगों के दिलों पर राज करेगी।