- Hindi News
- फाइनेंस कंपनी से 6 लाख 77 हजार की हेराफेरी, पर्चा
फाइनेंस कंपनी से 6 लाख 77 हजार की हेराफेरी, पर्चा
भास्कर न्यूज - मोगा
फाइनेंस कंपनी से लोन लेकर खरीदी तीन बसों को खुर्दबुर्द करने व कंपनी के 6 लाख 77 वापस न करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों पर ठगी का मामला दर्ज किया है।
थाना सिटी पुलिस के एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि फिरोजपुर रोड पर स्थित दीप फाइनेंस कंपनी के मालिक रजिंदर सिंह द्वारा एसएसपी को दी शिकायत में कहा कि उन्होंने वर्ष 2010 व 2011 में शुभकरमन सिंह बराड़, दमनजीत कौर बराड़ व समरजीत सिंह बराड़ निवासी संघा कॉलोनी अमृतसर रोड को नई बसें खरीदने के लिए 10 लाख 88 हजार उनकी दीप फाइनेंस कंपनी ने लोन दिया था। उसने कहा कि लोन में ली गई राशि मे से 4 लाख 10 हजार रुपए तो वापस आ गए थे। लेकिन बकाया राशि 6 लाख 77 हजार 774 रुपये रकम वापिस नहीं की। उन्होंनें शिकायत पत्र में कहां कि लोन पर ली गई तीनों बसों को कंपनी को वापिस करने की बजाए उन्हें भी खुर्दबुर्द करके कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है।
एसएसपी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच डीएसपी सिटी को सौंप दी। डीएसपी द्वारा मामले की जांच करने के उपरांत शिकायत कर्ता रजिंदर सिंह द्वारा लगाए आरोप सही पाए जाने पर थाना सिटी पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। डीएसपी के आदेश पर थाना सिटी पुलिस के एएसआई सतनाम सिंह द्वारा रजिंदर सिंह की शिकायत पर शुभकरमन सिंह बराड़, दमनजीत कौर बराड़ व समरदीप सिंह बराड़ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया ((गुलाटी))