- Hindi News
- सड़क पार करते समय वृद्ध को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
सड़क पार करते समय वृद्ध को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
भास्कर न्यूज - मोगा
गांव राजेआना में सड़क पार करते समय एक बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
थाना बाघापुराना के एएसआई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि रशपाल सिंह निवासी राजेआना ने बताया कि 28 जनवरी की देर शाम को उसका 70 वर्षीय चाचा मघर सिंह पैदल ही सड़क पार कर रहा था तो इसी दौरान बाघापुराना की तरफ आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से बिना हार्न बजाए उसके चाचा मघर सिंह को अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते उसके चाचा की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देकर अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एएसआई इंद्रजीत सिंह द्वारा मृत्क के भतीजे भतीजे रशपाल सिंह के बयान लेने के उपरांत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया ((गुलाटी))