10 किलो पोस्त सहित एक काबू
मोगा - थाना सिटी साउथ की पुलिस ने गश्त दौरान एक व्यक्ति को काबू कर उसके पास से 10 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। एएसआई पाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित गांव चुपकीती के निकट गश्त कर रहें थे इस दौरान पैदल आ रहे व्यक्ति को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 10 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। ((गुलाटी))