पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीबीएसई बोर्ड के परीक्षकों द्वारा खेल ट्रेनिंग का आयोजन

सीबीएसई बोर्ड के परीक्षकों द्वारा खेल ट्रेनिंग का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोगा
डॉ. सैफुद्दीन किचलू पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड द्वारा नियुक्त परीक्षकों ने 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों का खेलों की प्रयोगात्मक परीक्षा से विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया।
इसमें करीब 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अलग अलग प्रतियोगिताओं में और खेलों में अपनी प्रतिस्पर्धा का व्याख्यान किया।
स्कूल प्रांगण में हुई परीक्षा में प्रतियोगियों द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए, हैंड बाल, साफ्ट बाल, जैवलिन थ्रो, वॉलीबाल, खो-खो, लांग जंप, हाई जंप, डिस्कस थ्रो, रस्साकशी, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर रिले दौड़ों के अलावा, बास्केटबाल, बैंडमिटन, बालीवुड आदि खेलों में बनाई गई टीमों के अनुसार खेलते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया गया।