सुखमनी साहिब के पाठ का भोग डाला
मोगा। आईएसएफ कॉलेज ऑफ फार्मेसी मोगा में गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में सरवत के भले के लिए सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया। पाठ के भोग पर कीर्तनी जत्थे द्वारा कीर्तन किया गया और कॉलेज की छात्राओं ने भी शब्द प्रस्तुत किए। कॉलेज के चेयरमेन प्रवीण गर्ग ने रागी जत्थे और कीर्तनी जत्थों को सिरोपे देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों की ओर से कॉलेज चेयरमेन प्रवीण गर्ग को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रवीण गर्ग ने बताया कि कॉलेज में प्रत्येक वर्ष सरवत के भले के लिए श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया जाता है, ताकि विद्यार्थियों व स्टाफ को धार्मिक कार्यों से जोड़ा जा सके।