- Hindi News
- लाला जी की १५०वीं जयंती पर हुए कविता, भाषण और गीत मुकाबले
लाला जी की १५०वीं जयंती पर हुए कविता, भाषण और गीत मुकाबले
भास्कर न्यूज - मोगा
लाला लाजपत राय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजूकेशन ढूडीके में लाला लाजपत राय के 150वें जन्मदिन पर राज्य स्तरीय कविता, भाषण और गीत के मुकाबले करवाए गए। इसमें 15 एजूकेशन कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
मुकाबलों में बीएमसी कॉलेज ऑफ एजूकेशन लुधियाना ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कार्यक्रम में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के डीन कॉलेज डेवलपमेंट कौंसिल ((डीसीडीसी)) डॉ. नवल किशोर मुख्य मेहमान तथा पंजाब यूनिवर्सिटी के डॉ. मुकेश अरोड़ा विशेष मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत एलएलआरएम कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से की गई। कविता गायन के मुकाबलों में जीएमटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन लुधियाना के छात्र जसप्रीत कुमार ने पहला स्थान , लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के पियूश शर्मा ने दूसरा तथा डीएम कॉलेज आफ एजूकेशन मोगा के हरजीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फतहाद अहमद खान ने पहला स्थान, बीएमसी कॉलेज आफ एजूकेशन लुधियाना की साहिबप्रीत कौर ने दूसरा तथा डीएम कॉलेज आफ एजूकेशन मोगा के प्रीत सूद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार गीत मुकाबलों में एसके कॉलेज ऑफ एजूकेशन की गुरलीन कौर ने पहला स्थान, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज ढूडीके के गुरमीत सिंह ने दूसरा तथा बाबे-के कॉलेज ऑफ एजूकेशन दौधर की रमनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंत में प्रिंसिपल डा. त्रिप्ता शर्मा, सत्यपाल उप्पल, अजीतपाल सिंह, राखी रावल व दविन्द्रपाल आदि ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।