वाल्मीकि शिष्टमंडल बीडीपीओ से मिला
मोगा। बाल्मीकि मजबी सिख महासभा का शिष्टमंडल नरेगा मजदूरों की समस्याओं को लेकर बीडीपीओ सरबजीत सिंह से मिला। महासभा के सरपरस्त एडवोकेट मनजीत सिंह, चेयरमेन बचितर सिंह, अध्यक्ष बलजिंदर सिंह, सीनियर उपाध्यक्ष रजिंदर सिंह और महासचिव जसवंत सिंह कडिय़ाल की अगुवाई में मिले। एडवोकेट मनजीत सिंह ने नरेगा मजदूरों को कई माह से मजदूरी न मिलने, कार्य प्राप्त करने में आ रही मुश्किलों संबंधी विस्तार पूर्वक बीडीपीओ के ध्यान में लाया गया। बीडीपीओ सरबजीत सिंह ने नरेगा मजदूरों को आ रही मुश्किलों को जल्द ही पहल के आधार पर हल करने का पूरा विश्वास दिलवाया और आगे भी महासभा की जायज मांगे मानने का भरोसा दिलाया। इस मौके हरपाल सिंह, बलकार सिंह, सुखविंदर सिंह, चरनजीत सिंह, बलविंदर सिंह, गुरदीप सिंह आदि उपस्थित थे।