पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तख्त साहिब से लौट रहा कैंटर दुर्घटनाग्रस्त, श्रद्धालु घायल

तख्त साहिब से लौट रहा कैंटर दुर्घटनाग्रस्त, श्रद्धालु घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - तलवंडी साबो
गांव शेखपुरा बस स्टैंड के पास एक सड़क हादसे में दो कैंटरों की आपस में टक्कर होने से बच्चों सहित कई श्रद्धालु घायल हो गए। श्रद्धालु दमदमा साहिब से माथा टेककर वापस अपने गांव रामपुरा को जा रहे थे। घायलों को तलवंडी साबो के बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
रामपुरा के जरनैल सिंह ने नया कैंटर लिया था, जिसकी खुशी में वह अपने संबंधियों और श्रद्धालुओं को साथ लेकर तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेकने के लिए आए थे, जब श्रद्धालु वापस अपने गांव जा रहे थे तो गांव शेखपुरा के पास उनकी सामने से आ रहे कैंटर से टक्कर हो गई। कैंटर में सवार करीब 24 लोगों में से 8 श्रद्धालु घायल हो गए।
यह लोग हुए घायल
परमजीत कौर निवासी मेहराज ((35)) व रामपुरा के लवी ((15)), अमन कौर ((15)), शिंदर कौर ((45)), पम्मी कौर ((50)), हरबंस कौर ((50)), करमजीत कौर ((28)), रणजीत सिंह ((15))।
कोहरे के कारण टकराए वाहन, 7 जख्मी
भुच्चो मंडी - घने कोहरे के कारण भुच्चो कैंचियां के पास तीन वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। हादसे में घायल हुए लोगों को हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने इलाज के लिए आदेश अस्पताल में भर्ती करवाया। टवेरा गाड़ी व ट्राला की घने कोहर के कारण टक्कर हो गई। इसी दौरान ट्राले के पीछे आ रहा मोटरसाइकिल भी हादसे की चपेट में आ गया। हादसे में टवेरा का ड्राइवर सुखचैन सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी संगरूर, टवेरा में बैठा
प्रगट सिंह पुत्र जोरा सिंह निवासी भुल्लर खेडी बरनाला व मोटरसाइकिल सवार संदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी पूहली घायल हो गए। ((ब्रिज सिंगला))
कार पेड से टकराई, परिवार के चार सदस्य घायल
गांव जग्गा राम तीर्थ में एक कार की स्कूटर के साथ टकर होने के बाद बेकाबू हुई कार पेड़ से टकरा गई, जिस कारण कार में सवार परिवार के 4 लोग घायल हो गए। इस घटना में स्कूटर सवार बाल-बाल बच गया। गांव घुती कलां खुर्द का रुपिंदर सिंह अपने पिता लाला सिंह, माता परमजीत कौर व बहन रजिंद्र कौर के साथ कार में सरदूलगढ़ की तरफ जा रहा था। इस दौरान उनकी कार एक स्कूटर से टकरा गई, जिस कारण बेकाबू हुई कार पेड़ से टकरा गई। घायल कार सवारों को इलाज के लिए तलवंडी साबो के अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर रुपिंद्र सिंह व उनके पिता लाल सिंह की हालत गंभीर देखते हुए बठिंडा रैफर कर दिया।