- Hindi News
- ट्यूबवेल कनेक्शन के फैसले पर भाकियू में खुशी
ट्यूबवेल कनेक्शन के फैसले पर भाकियू में खुशी
भास्कर न्यूज - मोगा
2007 से पहले जनरल कैटेगरी तहत अप्लाई किए खेती ट्यूबवेलों को एक महीने के अंदर कनेक्शन देने के दिए भरोसे का स्वागत भाकियू ने स्वागत किया है। गुरुद्वारा बीबी काहन कौर हुई बैठक में उप प्रधान भूपेन्द्र सिंह महेशरी ने मांग की कि गेहूं के सीजन से पहले-पहले ओवरलोड ट्रांसफार्मरों को बड़े स्तर पर अंडरलोड किया जाए और लाइनों की लंबाई कम की जाए। जिससे मोटरों पर पूरी वोल्टेज पहुंच सके। महेशरी ने कहा कि अढ़ाई एकड़ से कम जमीन मालिक किसानों को सरकार की ओर से गरीबी रेखा से निचले वर्ग में शामिल करके प्रशंसनीय फैसला लिया है। क्योंकि इन किसानों की खेती ट्यूबवेल के लिए कनेक्शन लेने के समय लाखों रुपये खर्च करने की समर्थ नहीं है। इसलिए इस वर्ग के किसानों को खेती ट्यूबवेलों के खर्चे में विशेष वित्तीय छूट दी जाए। बैठक में निर्मल सिंह मानूके, गुलजार सिंह घलकलां, नाहर सिंह सलीना, जसवीर सिंह मंदर, सूरत सिंह, हरभजन सिंह, आदि किसान नेता उपस्थित थे।