- Hindi News
- लाइनमैनों के नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग
लाइनमैनों के नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग
भास्कर न्यूज - मोगा
फतेहगढ़ साहिब में मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल के खिलाफ प्रदर्शन करने पर बेरोजगारों को जेलों में बंद करने का यूनियन ने विरोध किया है। यह प्रदर्शन 26 दिसंबर को चार हजार लाइनमैनों को नियुक्ति पत्र देने के लिए फतेहगढ़ साहिब में किया गया था। बैठक के दौरान यूनियन के प्रेस सचिव निर्मल सिंह माहला ने कहा कि 12 जनवरी से गुरदीप सिंह कोटकपूरा ने मरण व्रत शुरू किया हुआ है जो 19 वें दिन में प्रवेश हो चुका है। उसके बाद मनमोहन सिंह मुक्तसर,मंजीत सिंह का लड़ीवार मरण व्रत जेल में जारी है। मरण व्रत पर बैठे साथियों की हालत नाजुक है। माहला ने कहा कि पंजाब सरकार रहते चार हजार लाइनमैनों को नियुक्ति पत्र जारी करे और जेल में बंद साथियों को बिना शर्त रिहा करे, नहीं तो संघर्ष को तीव्र किया जाएगा। बैठक में मलकीत सिंह, राजविंदर सिंह लवली, गुरनाम सिंह, जसपाल सिंह, रंजीत सिंह बुट्टर उपस्थित थे।