खंभे चोरी पर चार नामजद
मोगा। थाना कोटईसे खां पुलिस ने खंभे चोरी करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में सुखदेव सिंह निवासी चक्क किसानां ने कहा कि 23 जनवरी को कानूनगो सुरेंद्र कुमार, पटवारी रवि कुमार द्वारा पुलिस पार्टी के साथ लेकर अपनी छह कनाल जमीन की निशानदेही करवाकर खंभे लगा दिए थे। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।