पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिकेट पर सट्टा लगवाते १० नामजद

क्रिकेट पर सट्टा लगवाते १० नामजद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोगा
थाना सिटी पुलिस ने कोटकपूरा बाईपास मोगा से क्रिकेट मैच के नाम पर दड़ा सट्टा लगवाते दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनमें से एक को काबू कर लिया है। सीआईए स्टाफ के सहायक थानेदार गमदूर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ युवक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रहे मैच पर सट्टा लगवा रहे हैं। उन्होंने बुधवार की शाम कोटकपूरा बायपास पर दबिश देकर वहां से महेंद्रपाल, सतपाल सहगल, सेठी राजा, मोनू, जोनी, सूरज, कपिल, दीपक, पंकज मित्तल निवासी मोगा व राजेश निवासी फिरोजपुर को काबू किया है। पुलिस ने इनके पास से 19 हजार 500 रुपये की नकदी, छह मोबाइल फोन, एक टीवी बरामद किया है। जबकि उसके नौ अन्य साथी मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। थाना सिटी में धोखाधड़ी व जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।