पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रबापूञ्ज ने भारत को आजादी ही नहीं सोचने का नजरिया भी दिया : डीसी

क्रबापूञ्ज ने भारत को आजादी ही नहीं सोचने का नजरिया भी दिया : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोगा
भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर वीरवार को जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले भारत माता के महान सपूतों, स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को याद श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर अर्शदीप सिंह थिंद व एडीसी अजमेर सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। थिंद ने कहा कि भारत की आजादी के लिए बड़ी कुर्बानियां देकर अपनी जानें कुर्बान करने वाले शहीदों को हमें कभी भी भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने हत्या कर दी थी। इसीलिए पूरे भारत में इनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है। इस मौके पर जिला प्रशासन ने भी उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की गई।
इस दौरान पंजाब पुलिस की टुकड़ी की ओर से हथियार उलटे करके शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। इस मौके पर सहायक कमिश्नर डॉ. मनदीप कौर, जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी गुरचरण सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रीतम सिंह धालीवाल, जिला विकास व पंचायत अफसर रविंदर सिंह, पंचायती राज्य के कार्यकारी इंजीनियर बंत सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। ((शिवा))