पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 24 फरवरी से शुरू होगा कबड्डी कप

24 फरवरी से शुरू होगा कबड्डी कप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्मकोट - बाबा अब्दुला शाह प्रबंधक कमेटी एवं लोक भलाई सेवा क्लब धर्मकोट में शहर वासियों के सहयोग से ग्राउंड में तीसरा कबड्डी कप 24 व 25 फरवरी को करवाया जा रहा है। क्लब के सदस्य सुरेन्द्र जुनेजा, पवन कुमार, घेट संधू, अमरजीत घई ने बताया कि कबड्डी ओपन, कबड्डी 75 किलो, कबड्डी 62 किलो के मैच करवाए जाएंगे। कबड्डी का पहला ईनाम 51 हजार रुपये, दूसरा 31 हजार व कबड्डी 75 किलो का पहला ईनाम 31 हजार, दूसरा 15 हजार, कबड्डी 62 किलो का पहला 7100, दूसरा 5100 रुपये होगा। क्लब की ओर से विधवाओं व बेसहारा महिलाओं को सिलाई मशीनें भी वितरित की जाएंगी। ((धवन))