सांइस मुकाबले में एसएफसी के छात्र विजयी
मोगा - जिले के गांव फतेहगढ़ कोरोटाना स्थित एसएफसी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने नेशनल साइंस मुकाबले में बढिय़ा प्रदर्शन किया है। स्कूल के डायरेक्टर अभिषेक जिंदल व शीनम जिंदल ने बताया कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्होंने हर पक्ष से विद्यार्थियों को आगे रखा है। साइंस मुकाबले में अध्यापकों के मेहनत व विद्यार्थियों की लगन के चलते ही विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस मुकाबले में विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल हासिल करके अपना, अभिभावकों व स्कूल का नाम रोशन किया है। इस दौरान विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डायरेक्टर जिंदल ने कहा कि स्कूल द्वारा ऐसे मुकाबले आगे भी जारी रहेंगे।