- Hindi News
- वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर आर एनटीसीपी कर्मियों का धरना
वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर आर एनटीसीपी कर्मियों का धरना
भास्कर न्यूज - मोगा
सिविल अस्पताल में ठेके पर आर एनटीसीपी ((रिवाइज्ड नेशनल ट्यूबरक्लोसिस कंट्रोल प्रोग्राम)) कर्मियों ने वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
धरने में गुरजंट सिंह, फार्मासिस्ट राजेश भारद्वाज, बलजीत सिंह, सुमित कुमार, मुन्ना पुरी, दीदार सिंह, बलजीत सिंह, राजवीर सिंह, जसवीर सिंह, कविता मेहरा, कमलजीत सिंह, गुरतेज सिंह, हरजीत कौर रुपेंद्र कौर, सुमन,पुनीत धीर, चमन लाल, रेशम सिंह, मलकीत सिंह ने कहा कि आज जिला मोगा में आर एनटीसीपी के मुलाजिमों की ओर से धरना देकर सेवाएं बंद की गई है।
केन्द्र सरकार ने अप्रैल 2010 तहत मुलाजिमों के वेतन बढ़ाने के आदेश जारी किए थे।
लेकिन राज्य सरकार पत्र को दबाकर मुलाजिमों से धक्का कर रही है। मामले संबंधी सेहत विभाग के उच्चाधिकारियों से बैठक की गई। भरोसा मिलने के बावजूद भी उनके वेतन में बढ़ोत्तरी नहीं की गई। उन्होंने सरकार से वेतन में बढ़ोतरी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने मांगों की तरफ ध्यान न दिया तो संघर्ष को तीव्र किया जाएगा। ((संदीप))