- Hindi News
- पुलिस की ढीली कार्रवाई के विरोध में विद्यार्थियों ने किया थाने का घेराव
पुलिस की ढीली कार्रवाई के विरोध में विद्यार्थियों ने किया थाने का घेराव
भास्कर न्यूज - बरनाला
छात्रों की पिटाई के मामले में पुलिस की ढीली कार्रवाई के खिलाफ विद्यार्थियों ने वीरवार को सिटी पुलिस स्टेशन का घेराव कर नारेबाजी की। इस मौके पर हरप्रीत कौर भट्ठल ने बताया कि उनके साथी प्रिंस सिंगला को कॉलेज के कुछ लड़कों ने बाहरी लड़कों के साथ मिल कर कॉलेज के गेट के पर बेरहमी से पिटाई की। शिकायत के बाद पुलिस ने उन लड़कों पर कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि आरोपी फिर से उसे सबक सिखाने की धमकी दे रहे हैं। जिसके चलते वह पुलिस स्टेशन के समक्ष रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर यूथ अकाली नेता गगनदीप टिंकू, अंकिता, सोनिया, सुमन, सुनीता, मनप्रीत, नीतिश, यादविंदर सिंह आदि हाजिर थे।