- Hindi News
- महिलाओं की हर सुविधा लिए जारी है प्रयास : साहोके
महिलाओं की हर सुविधा लिए जारी है प्रयास : साहोके
भास्कर न्यूज - मोगा
महिलाओं को स्वयं सहायता ग्रुप बनाकर अपना जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रयास करने चाहिए। यह बात जिला देहाती विकास संस्था काम्पलेक्स मोगा में ब्लाक-2 की आर्थिक तौर पर पिछड़े वर्ग की 300 महिलाओं के लिए आयोजित वर्कशाप को संबोधित करते जिला परिषद चेयरपर्सन बीबी अमरजीत कौर साहोके ने कहीं। साहोके ने महिलाओं को स्वयं सहायता ग्रुपों की महत्ता व जरूरत बारे जानकारी देते उनको इस हुनर की प्राप्ति के लिए आर.सेटी से ट्रेनिंग लेकर अपना काम धंधा शुरू करना चाहिए। जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। वर्कशाप के मुख्य संचालक प्रोजेक्ट अफसर राम प्रवेश ने वर्कशाप के उद्देश्यों बारे जानकारी दी। इस मौके पर एनजीओ एसके बांसल ने पंजाब सरकार की ओर से गरीब वर्गों की भलाई के लिए शुरू की गई स्कीमों की जानकारी दी। इस दौरान रंजीत सिंह वालिया, डॉ. प्रभजोत सिंह ने भी अपने विचार पेश किए।