पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएसयू १० को करेगी शिक्षा मंत्री का घेराव : कोटला

पीएसयू १० को करेगी शिक्षा मंत्री का घेराव : कोटला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोगा
पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन ने सरकारी हाई स्कूल घलकलां में वीरवार को रैली का आयोजन किया। पीएसयू के जिला सचिव हरदीप कौर कोटला, तहसील सचिव प्रवीण कौर ने कहा कि 10 फरवरी को शिक्षा मंत्री के हलके मलूका में पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से शुरू किए संघर्ष तहत दलित विद्यार्थियों की पूरी फीस माफी हेतु, लड़कियों की पूरी फीस माफ, कम श्रेणियों के वजीफे जारी करवाने, यूनिवर्सिटियों की ओर से किए बढ़ोतरी वापस करवाने को लेकर की जा रही है। 1998 की पोस्ट मैट्रिक स्कीम तहत दलित विद्यार्थियों की पूरी फीस माफ है। संस्था चाहे कोई भी हो और शिक्षा कोई भी हो कुछ संस्थाएं विद्यार्थियों से तरह-तरह के फीसें व फंड लगाकर पैसे वसूल रहे हैं। 10 फरवरी को मलूका में पहुंचने की अपील की। जिला प्रधान सुखजीत सिंह बुक्कनवाला ने कहा कि जहां विद्यार्थी फीसों के बढ़ोत्तरी वापस करवाने के लिए संघर्ष कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ सरकार विद्यार्थियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। सरकार से मांगों की तरफ ध्यान देने की मांग की।