- Hindi News
- चार घंटे की कसरत के बाद पकड़ा गया जंगली जानवर
चार घंटे की कसरत के बाद पकड़ा गया जंगली जानवर
भास्कर न्यूज - मोगा
भीम नगर स्थित लायलपुर पार्क में वीरवार की सुबह करीब छह फुट उंचे जंगली जानवर रोज के आने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि जानवर ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।
लेकिन फिर भी लोगों में उससे डर साफ झलक रहा था। लोगों ने वन विभाग को जानवर की जानकारी दी। दो घंटे बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पकडऩे की कवायद शुरू की और अगले चार घंटे तक उसका पीछा करते रहे मगर वह हाथ नहीं आया। जानवर और विभाग के बीच चल रहे खेल घंटों चला।
वहीं विभागीय अधिकारी यह कहकर अपना पल्ला छुड़ा रहे थे कि यह जानवर दिल का कमजोर होता है। अगर इसे पकड़ लिया जाता तो शायद यह मर जाता। यह जानवर बधनी गांव की नहरों के पास अकसर देखे जाते हैं और वहां से शहर में आ गया होगा। लोगों का कहना है कि बुधवार की रात से ही लाइनों के साथ बने पार्क में घूम रहा था।