- Hindi News
- भगोड़े डीएसपी गुरजीत की तलाश करने के लिए पांच टीमें गठित
भगोड़े डीएसपी गुरजीत की तलाश करने के लिए पांच टीमें गठित
भास्कर न्यूज - धूरी ((संगरूर))
थाना शेरपुर में दर्ज कत्ल केस में दोषी करार दिए गए भगोड़े डीएसपी गुरजीत सिंह निवासी कोटकपुरा ((फरीदकोट)) की तलाश के लिए डीएसपी धूरी कृष्ण कुमार पैंथे द्वारा अपने कार्यालय में हलके के पुलिस अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की गई। जिसमें भगोड़े डीएसपी गुरजीत सिंह की तलाश के लिए 5 टीमों का गठन किया गया जो देश के अन्य राज्यों समेत विदेश में भगोड़े गुरजीत सिंह की तलाश करेंगी।
डीएसपी पैंथे ने बताया कि उक्त डीएसपी गुरजीत सिंह को अदालत ने एक मामले में कत्ल का दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा दी गई थी। गुरजीत सिंह पिछले लंबे समय से जेल से पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि गठित की गई 5 टीमों में से पहली टीम बिहार व नेपाल, दूसरी टीम जिला संगरूर, बरनाला, मानसा, बठिंडा, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब आदि में, तीसरी टीम जिला लुधियाना, जालंधर, अमृतसर आदि में, चौथी टीम चंडीगढ़, अंबाला, दिल्ली आदि में व पांचवीं टीम फरीदकोट, कोटकपुरा, फिरोजपुर आदि में उक्त भगौड़े डीएसपी की तलाश करेगी।