घर से दवा लेने निकली महिला नहीं लौटी
लुधियाना। घर से दवा लेने निकली महिला वापस घर नहीं आई । परिजनों द्वारा आसपास ढूंढने पर भी जब कोई पता नहीं चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी। चौकी धर्मकोट, मोगा की पुलिस ने जलालाबाद के अर्जुन की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी गायत्री देवी 26 जनवरी को घर से दवाई लेने के लिए निकली थी। शाम तक वापस घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। मगर कोई जानकारी नहीं मिली। अगर किसी को गुमशुदा महिला गायत्री देवी की जानकारी मिलती है तो वह गुमशुदा के पति अर्जुन के फोन नंबर 97790-24530, 80545-15673 या पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर पर डायल कर इसकी जानकारी दें।