छत गिरी 3 बच्चे दबे, एक की मौत
मोगा - गांव कोकरी कलां में मकान की छत गिरने से एक बच्चे शंभू की मौत हो गई जबकि मलबे में दबने से उसके दो भाई गंभीर घायल हो गए। हादसे के वक्त मां कमरे से बाहर चूल्हा जला रही थी और पिता खिलौने बेचने गया था। लोगों ने मलबे में दबे बच्चों को किसी तरह से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। मंगल आठ वर्षों से गांव कोकरी कलां में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रह रहा है। मौके पर मौजूद कुलदीप सिंह ने बताया कि सात बजे हमने धमाके की आवाज सुनी। मौके पर पहुंचे तो मलबे में चार वर्षीय शंभू, 9 वर्षीय शिवम व सात वर्षीय ओम प्रकाश दबे हुए थे।