- Hindi News
- नेताजी मॉडल की टीम ने शिवालिक स्कूल को हराया
नेताजी मॉडल की टीम ने शिवालिक स्कूल को हराया
नेताजी माडल स्कूल की टीम ने शिवालिक स्कूल को हराया
भास्कर न्यूज ((2८ जनवरी 14)) रोपड़
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रोपड़ जिले के स्कूलों का कोका कोला कप क्रिकेट अंडर १६ ((लड़़के)) सरकारी कालेज रोपड़ के मैदान में शुरू हो गया। टूर्नामैंट का शुभारंभ वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.आरएस परमार ने किया और बच्चों को बढ़चढ़ कर खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। आज का पहला मैच शिवालिक स्कूल रोपड़ व नेताजी माडल स्कूल रोपड़ के बीच हुआ। नेताजी माडल स्कूल रोपड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित ४० ओवरों में १७६ रन ०७ विकेट गवाकर बनाई। जवाब में शिवालिक स्कूल रोपड़ की शुरूआत निराशानजक रही। पहले तीन विकटें २१ रन पर गिर गई। शिवालक स्कूल की टीम १५० रन बनाकर आऊट हो गई। यह मैच नेताजी स्कूल ने २५ रनों से जीत लिया। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव संदीप बुद्धिराजा, डॉ.भानू परमार, पीएपी अंपायर भूपिंदर गुगू, खेल प्रमोटर संजीव बंटू, मलकीत सिंह, कोच रवि वर्मा, हरशरन सिंह, भजन सिंह, ध्यान सिंह, कुलविंदर सिंह, अशोक शर्मा, अश्वनी खन्ना, इंजी.जगजीत सिंह आदि मौजूद थे।
संबंधित फोटो
२८ आरपीआर-०४
कोका कोपा कप अंडर १६ क्रिकेट टूर्नामैंट के शुभारंभ मौके डॉ.आरएस परमार व अन्य।