पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब व यूटी मुलाजिम संघर्ष कमेटी के आह्वान पर किया धरना प्रदर्शन

पंजाब व यूटी मुलाजिम संघर्ष कमेटी के आह्वान पर किया धरना-प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोपड़
पंजाब व यूटी मुलाजिम संघर्ष कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को जिला रोपड़ की विभिन्न मुख्य पांच फैडरेशनों के जिला कन्वीनर कृपाल सिंह, सुखदेव सिंह सुरतापुरी, सुरजीत सिंह चमकौर साहिब, शिव लाल पामा, गुरदयाल सिंह रोडवेज की अगुआई में पंजाब सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष-धरना दिया गया।
संघर्ष कमेटी के नेताओं ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि विभिन्न सरकारी विभागों में सोची समझी साजिश के तहत मुलाजिमों की ठेके पर भर्ती की जा रही है। इसके चलते इस महंगाई के युग में मुलाजिमों को बड़ी आर्थिक तंगी का जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है। उन्होंने क\\\"ो कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की। इसके इलावा पंजाब में कार्यरत मिड डे मील वर्करों, आशा वर्करों के वेतन में बढ़ोतरी की मांग की गई। पंजाब सरकार से खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुलाजिमों की १० फीसदी डीए की किस्त रोकने की निंदा की गई।
उन्होंने कहा कि मुलाजिमों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है, पर सरकार अपने मंत्रियों व विधायकों के वेतन में बढ़ोतरी कर रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है और बेरोजगार मांगों को लेकर भूख हड़ताल करने को मजबूर हो रहे हैं। इस धरने में पंजाब सुबॉर्डिनेट सर्विसेज फैडरेशन के राष्ट्रीय नेता वेद प्रकाश शर्मा, सुखदेव सिंह कन्वीनर पंजाब, गुरविंदर सिंह, सुखदेव सिंह सुरतापुरी, गुरदेव सिंह, आरके तिवाड़ी, रणजीत सिंह गिल, दर्शन सिंह बड़वा, परमिंदर भंगू, गुरमीत हीरा, दलीप सिंह, हरभजन सिंह, गुरनैब सिंह, अवतार सिंह आदि मौजूद थे।