- Hindi News
- बेरोजगार लाइनमैनों ने पावरकॉम व प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
बेरोजगार लाइनमैनों ने पावरकॉम व प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
भास्कर न्यूज - रोपड़
बेरोजगार लाइनमैन यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर महाराजा रणजीत सिंह बाग में पंजाब सरकार एवं पावरकॉम मैनेजमेंट का पुतला फूंका। यूनियन के जिला रोपड़ के उपाध्यक्ष जरनैल सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार एवं पावरकॉम बेरोजगार लाइनमैनों को भूखे मरने के लिए मजबूर कर रही है। अपनी नौकरी की मांग को लेकर नाभा जेल में शुरू किए भाई गुरदीप सिंह खालसा का मरणव्रत १६ वें दिन में दाखिल हो गया। उनकी हालत प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।
पटियाला के रजिंदरा अस्पताल में दाखिल होने के बावजूद गुरदीप सिंह खालसा द्वारा कोई भी डॉक्टरी सहायता नहीं ली जा रही। इस कारण उनकी हालत और नाजुक स्थिति में पहुंच चुकी है। भाई गुरदीप सिंह खालसा के पीछे बैठे मनमोहन सिंह मुक्तसर का मरणव्रत आज १४ वें दिन में प्रवेश कर गया है। उसे भी नाभा जेल में रजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया। जिला सचिव अजय कपूर ने कहा कि ४ हजार बेरोजगार लाइनमैनों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं नहीं तो संघर्ष जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पावरकॉम ने १५ साल के बाद लाइनमैनों की पोस्टें निकाली थी, पर उसे पूरा नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि इस मसले का हल नहीं किया तो संघर्ष जारी रखा जाएगा। इस मौके पर पससफ के जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह, बलजीत सिंह दुग्गरी, गुरपाल सिंह, दविंदर सिंह लौंगिया, मक्खण सिंह, बलदेव सिंह, अलोक कुमार, रामपाल, बलवीर सिंह, गुरदेव सिंह, रामजी, विक्रमजीत सिंह, दविंदर सिंह, करम सिंह आदि मौजूद थे।