पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरभाग सिंह के खिलाफ दिल्ली में मिला कमेटी को वफद

हरभाग सिंह के खिलाफ दिल्ली में मिला कमेटी को वफद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोपड़
कांग्रेस हाईकमान द्वारा गठित शिकायत निवारण कमेटी के पास जिले के कांग्रेसी नेताओं का वफद जिला कांग्रेस के प्रधान हरभाग सिंह सैनी के खिलाफ अपना पक्ष रख आया है।
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक शिकायत निवारण कमेटी को दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में कमेटी चेयरमैन महिंदर सिंह केपी की अगुआई वाली कमेटी मेंबरों को बुधवार को मिलकर बताया कि जिला रोपड़ में दूसरे जिले मोहाली के गांव देसूमाजरा के हरभाग सिंह सैनी को जिला कांग्रेस की कमान सौंप दी गई, जोकि कांग्रेस के वर्करों तथा नेताओं के साथ धक्का है। कमेटी को आनंदपुर साहिब के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की अगुआई में जिले से पूर्व रा\\\'यमंत्री डॉ.रमेश दत्त शर्मा, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों में सुखविंदर सिंह विस्की तथा अमरजीत सिंह सैनी मिले। कमेटी ने स्थानीय नेताओं को उनकी शिकायत पर प्रभावी एक्शन लिए जाने का विश्वास दिलाया।
उल्लेखनीय है कि पंजाब भर में कांग्रेस में पिछले दिनों हुए रद्दोबदल के बाद पैदा हुए बगावत के हालात पर काबू पाने तथा कांग्रेसियों के एतराजों के निदान के लिए कांग्रेस हाईकमान द्वारा महिंदर सिंह केपी की अगुआई में शिकायत निवारण कमेटी का गठन किया गया था। इसमें लाल सिंह, मालती थापर तथा रमेश सिंगला को बतौर मेंबर शामिल किया गया है। ये भी बता दें कि जिले में पूर्व संसदीय सचिव कंवरपाल सिंह समेत अन्य नेताओं ने खुलकर हरभाग सिंह सैनी को दूसरे जिले का बताकर विरोध किया था तथा बगावत तक की चेतावनी दी थी।
इधर, ये भी बता दें कि जिला कांग्रेस के प्रधान हरभाग सिंह सैनी 25 जनवरी को जिला कांग्रेस में ताजपोशी समारोह करके अपना चार्ज संभाल चुके हैं।