- Hindi News
- किसानों को लगातार आठ घंटे बिजली देने की मांग
किसानों को लगातार आठ घंटे बिजली देने की मांग
भास्कर न्यूज - कपूरथला
भारतीय किसान यूनियन की बैठक गुरुद्वारा बाऊली साहिब नडाला में जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह लिट्टा की अध्यक्षता में हुई।
इसमें लिट्टा ने कहा कि पानी का स्तर जमीन से काफी नीचे चले जाने कारण किसानों को मोटरों का लोड बढ़ाने के लिए प्रति हार्स पावर पहले की तरह १२०० रुपए रहने दिया जाए व किसानों को ८ घंटे लगातार बिजली की सप्लाई दी जाए व। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि पंजाब के जटटों के साथ किया जा रहा भेदभाव बंद किया जाए। साथ ही किसानों द्वारा बेचे धान पर ५०० रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया जाए। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा गेहूं के मूल्य में ५० रुपए की वृद्धि को रद्द करते २६०० रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग की।
इस मौके पर गुरचरण सिंह चीमा, फकीर सिंह, नंबरदार सुरजीत सिंह आहलूवालिया, इकबाल सिंह बागडिय़ा, हजारा सिंह, अवतार सिंह कलसी, जरनैल सिंह और सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे।