- Hindi News
- सात हजार कंप्यूटर अध्यापक बिना वेतन के जीने को मजबूर
सात हजार कंप्यूटर अध्यापक बिना वेतन के जीने को मजबूर
भास्कर न्यूज - कपूरथला
प्रदेश के करीब 7 हजार कंप्यूटर अध्यापक सरकार की गलत नीतियों के कारण बिना वेतन के जीने को मजबूर हैं। जिसके कारण कंप्यूटर अध्यापकों में खासा रोष है।
जिलाध्यक्ष अरुणदीप सिंह व महासचिव रमन शर्मा ने कहा कि उनको दिसंबर माह का वेतन अभी तक जारी नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि पंजाब भर के 7 हजार सरकारी कंप्यूटर अध्यापक जो क्लेरिकल कार्य के साथ-साथ दो-दो स्कूलों में जाकर पढ़ाते है, को जनवरी का आधा माह बीतने के बावजूद भी अभी तक दिसंबर का वेतन नहीं मिला व जुलाई, अगस्त, सितंबर 2013 का 8 प्रतिशत डीए का एरियर भी नसीब नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि गत दिनों कंप्यूटर अध्यापकों की सीएम परकाश सिंह बादल के साथ मुलाकात हुई थी व मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल ने कंप्यूटर अध्यापकों की मांगों को लागू करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है।
उन्होंने कहा कि यदि कंप्यूटर अध्यापकों की इन मांगों को लागू करने के लिए जानबूझ कर देरी की गई तो मजबूर होकर यूनियन दोबारा संघर्ष करने के लिए मजबूर होगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।