- Hindi News
- गांव भाणोलंगा में मंदिर की बेअदबी बर्दाश्त नहीं : जागीर सिंह कालरू
गांव भाणोलंगा में मंदिर की बेअदबी बर्दाश्त नहीं : जागीर सिंह कालरू
भास्कर न्यूज - कपूरथला
गांव भाणोलंगा में विभिन्न वाल्मीकि सभाओं की बैठक सेंट्रल वाल्मीकि सभा यूके के पंजाब प्रधान जागीर सिंह कालरू व जिला प्रधान मक्खन सिंह की अध्यक्षता में हुई।
इसमें उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के अपमान को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव भाणो लंगा में इस स्थान पर गुरु ज्ञान नाथ भक्ति करते थे। जहां संगत ने श्रद्धा व अनेकों वर्ष पहले मंदिर की स्थापना की थी व एक बेरी का वृक्ष भी लगाया हुआ है। लोग इस ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर में रोजाना पूजा करते हैं। लेकिन कुछ लोग इस मंदिर की दिन प्रतिदिन बेअदबी करने की कोशिश कर रहे हैं जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर महासचिव कुलवंत सिंह, पंजाब प्रचारक बलविन्द्र पाजिया, भगवान वाल्मीकि क्रांति सेना के जिला प्रधान सरवन सिंह सभ्रवाल, जिला उपाध्यक्ष मंगत राम गिल, जिंदर पाजिया, सतनाम सिंह, गुरु ज्ञान नाथ धर्म समाज के राष्ट्रीय चेयरमैन वीर नछत्तर नाथ, वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा के महासचिव सुखदेव सिंह, जिला प्रधान तरसेम सिंह, प्रभाकर शर्मा, ज्ञानी सिंह, सुखविंद्र सिंह, सुरिन्द्र सिंह, लाभ सिंह, गुरु ज्ञान नाथ धर्म समाज के उपाध्यक्ष ब्रह्म नाथ बग्गा, जिला प्रधान लखविन्द्र सिंह आदि
मौजूद थे।
विभिन्न वाल्मीकि सभाओं के पदाधिकारियों की बैठक