पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेरोजगार अध्यापकों का प्रदर्शन २६ को

बेरोजगार अध्यापकों का प्रदर्शन २६ को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला - अध्यापक योग्यता परीक्षा पास बेरोजगारों का जिला स्तरीय बैठक प्रधान कुलदीप राम की अध्यक्षता में शालीमार बाग में हुई। इसमें पंजाब सरकारी की वादा खिलाफी की पुरजोर निंदा की गई। उपाध्यक्ष कुशल कुमार ने 26 जनवरी को होने वाली प्रदेश स्तरीय रैली के बारे में बताया कि अपनी मांगों को मनवाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। कहा कि उक्त रैली में सरकार की पोल खोली जाएगी, क्योंकि टीईटी पदों की अभी तक नौकरी नहीं दी जा सकी। कुलदीप राम, कुशल कुमार, प्रितपाल सिंह, जसवीर कौर, हरनेक सिंह, दलजीत सिंह, रेनू बाला, कमलेश कौर, किरण बेदी और गुरविन्द्र कौर मौजूद थे।