बारिश के चलते दुकानों में घुसा पानी
भास्कर न्यूज - बेगोवाल
बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश भले ही किसानों के लिए फायदेमंद है, लेकिन इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बारिश से निचले इलाकों की सड़कों, गलियों, दुकानों व मकानों में पानी प्रवेश कर गया है। सबसे बुरी हालत बस अड्डा नडाला की है। जहां बारिश के कारण 1-1 फुट पानी भरा है। नगर पंचायत इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है।
बीडीपीओ कार्यालय के आगे से गुजरती निकासी नाला लिफाफे व मलबे के साथ भरा पड़ा है। जिस कारण पानी बंद हो कर बस अड्डे में दाखिल हो गया है। जिससे आज कोई भी बस अड्डे के भीतर नहीं गई। सवारियों को बारिश में सड़क किनारे खड़े रह कर बस का इंतजार करना पड़ रहा है। इस संबंध में अड्डा निवासी महिन्द्र सिंह, चमन सिंह, राज कुमार और भूपिंद्र सिंह ने मांग की कि पानी की निकासी करवाई जाए।
नगर पंचायत इस इलाके में नहीं दे रहा है ध्यान
बारिश के कारण बस अडडा नडाला क पास स्थित दुकानों में पानी भर गया। इससे दुकानों के सामने एक-एक फुट भर गया अैर उन्हें बहुत परेशानी हुई। बारिश मंगलवार की रात से शुरू हुई थी।
बारिश किसानों के लिए फायदेमंद है तो आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित