- Hindi News
- कौंसिल आफ जूनियर इंजीनियर ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
कौंसिल आफ जूनियर इंजीनियर ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - कपूरथला
कौंसिल आफ जूनियर इंजीनियर ने मांगों को लेकर सर्कल प्रधान इंजीनियर गुरनाम सिंह बाजवा की नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
सर्कल कार्यालय के सामने रोष जताते हुए इंजीनियर बलबीर सिंह करतारपुर ने कहा कि मांगों को लेकर प्रदेश सरकार टाल मटोल की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य मांगें वेतन भत्ते में वृद्धि करना, जूनियर इंजीनियर की तरक्की
की जाए।
उन्होंने बताया कि पावरकॉम के जूनियर इंजीनियर और अतिरिक्त सहायक इंजीनियर को अभी तक उपरोक्त लाभ नहीं दिया गया। बाजवा कहा कि सर्कल कपूरथला में
जूनियर इंजीनियर की कमी, जिसे
पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही मांगें न मानी गई तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकारी की होगी। इस मौके पर करतार सिंह, बलविन्द्र सिंह, जसबीर सिंह, जसविन्द्र सिंह, मदन लाल, किशन सिंह, करतार सिंह और अन्य उपस्थित थे।