पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपने कार्यकाल में हल की हैं लोगों की समस्याएं

अपने कार्यकाल में हल की हैं लोगों की समस्याएं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
॥अपने कार्यकाल में शाहपुर चौक, अंदरुन बाजार, श्रीराम कलोनी, चेली माता मंदिर, श्मशानघाट मार्ग पर सड़कें बनवाई हंै । पीने के पानी की समस्या को हल करवाने के लिए शिमला पहाड़ी पर ट्यूबवैल लगवाया गया। शहर का पुराना क्षेत्र होने के कारण भूमिगत सीवरेज व पीने के पाइपें एक ही स्थान से गुजरती हैं। जिसके कारण गंदे पानी की समस्या आती है। बडैहरा मोहल्ला से निकलने वाले निकासी नाले को भूमिगत करवाने की योजना थी लेकिन फंड उपलव्ध न होने के कारण वह भूमिगत नहीं हो पाया। लेकिन नाले को पक्का करवा दिया गया। लोगों की समस्या हल करवाने के लिए वह आज भी तैयार रहते हैं। -गौरव बडैहरा, पूर्व पार्षद।




॥एमसी को बने हुए पांच वर्ष से ज्यादा समय हो गया । हमने जो एमसी बनाया वह कभी भी उनके पास उनकी समस्या को जानने के लिए नहीं पहुंचा। फिर उनकी समस्या कौन हल करेगा। -ब्यासो पठानिया, गृहणी।

॥नाले की समस्या से कई बार नगर निगम को अवगत करवाया, लिख कर भी दिया है कि नाले को अंडर ग्राऊंड किया जाए। पर उनकी समस्या हल करने के लिए निगम का कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। -नीलम कुमारी, गृहिणी

॥साल पहले एमसी ने एक बार नाले की निकासी करवाई थी, लेकिन अभी तक नाले से निकाली गई गंदगी को नहीं उठाया गया। निकासी नाले के कारण पूरे मोहल्ले को परेशानी झेलनी पड़ रही है। -कांता, गृहिणी।

॥ वार्ड में पानी के निकासी के लिए डाली गई पाइप पुरानी हो चुकी हैं और जगह-जगह से टूटी है। सीवरेज सीवरेज का पानी पीने के पानी में आने लगता है। सुबह नलों में पानी से कैंचूए निकलते हैं। -ज्योति सलारिया, समाजसेवी

॥ कई मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट की समस्या है और गलियां भी टूट चुकी हैं। सड़कों को देख कर अंदाजा नहीं लगाया जाता कि यह मोहल्ला शहर का ही हिस्सा है। उनकी मांग है कि इनकी दशा सुधारी जाए। - सुशील कुमार

सफाई व्यवस्था बदहाल और टूटी हुई हैं गलियां, बिजली की तारों के जाल व गंदगी है लोगों की परेशानी का कारण

नलों मेंआता है गंदा पानी

॥वार्ड में गंदे पानी की समस्या ज्यादा है। हर रोज सुबह पहले १५ से २० मिंट तक नल से गंदा पानी आता है। कभी-कभी तो पानी में कीड़े भी आते हैं। लोगों ने कई बार नगर निगम के समक्ष यह समस्या रखी लेकिन अभी तक इसका हल नहीं हो पाया। यहां तक कि इस बारे में लोगों ने विधायक अश्विनी शर्मा को भी बताया पर बात नहीं बन पाई। -यूडी परासर, वार्डवासी।

निकासी नाला बना परेशानी

॥पिछले तीन वर्षों से साहबजादियां मेाहल्ले से निकलने वाला निकासी नाला लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। नाला ओपन होने के कारण हर समय बदबू आती रहती है और लोगों को यहां से गुजरना मुश्किल होता है। कभी-कभी नगर निगम के सफाई कर्मचारी आते हैं और गंदगी को वहीं नाले के किनारे लगा कर चले जाते हैं।

-अंजलि अग्रवाल, गृहणी।

सफाई कर्मी नहीं उठाते गंदगी

॥बार्ड में सफाई व्यवस्था बदहाल है। सफाई कर्मचारी भी गंदगी नालों से निकाल कर ढेर लगा जाते हैं और लोगों का गुजरना मुश्किल हो जाता है। जहां तक कि गलियों में नालियों के किनारे गंदगी जमा रहती है। पार्षद महोदय को पूछते हैं तो हर बार वह बात टाल जाते हैं। उनसे यही जवाब मिलता है कि नगर निगम के अफसरों से बात करूंगा। -सुरिंद्र कुमार, वार्डवासी।

नाले के पानी से लोग परेशान

॥निकासी नाले के पानी से लोगों को ज्यादा समस्या पेश आ रही है। निगम के कर्मचारी सफाई करने कम आते हैं अब तो सीवरेज का गंदा पानी नाले से होकर उनके घरों की नींव में जाने लगा है। उन्होंने निगम से भी कई बार नाला अंडर ग्राऊड करने को कहा लेकिन किसी ने उनकी समस्या हल नहीं करवाई। -नीतू शर्मा, गृहणी



तारों के गुच्छे

गलियों का हाल

निकासी नाला

भास्कर टीम - पठानकोट

पार्षद ने जब लोगों से वोट लेने थे तो लोगों के घरों पर आकर कहते थे कि जीतने के बाद वार्ड की टूटी सड़कें, सीवरेज व पानी की समस्याएं पहल के आधार पर हल करवाएंगे। लेकिन, पार्षद बनने के बाद अब पूछते तक नहीं है कि उनको कोई समस्या आ रही है या नहीं। यह कहना है वार्ड नंबर के वाशिंदों का।

दैनिक भास्कर टीम ने जब वार्ड परिक्रमा अभियान के दौरान वार्ड नंबर में पहुंचकर लोगों का हाल जाना तो हर किसी ने समस्याएं ही समस्याएं गिनाईं। भास्कर ने मौके पर देखा कि वार्ड में सफाई व्यवस्था बदहाल थी और टूटी गलियां, बिजली की तारों के जाल व गंदगी मुंह चिढ़ाती थी। वार्ड वासियों ने अपनी समस्या इस तरह बयां की।

क्चवार्ड में चारजियां, कर्म सिंह, वडैरयां, चेली माता मंदिर क्षेत्र, श्मशानघाट क्षेत्र, श्रीराम कालोनी, अंदरून बाजार, शाहपुर चौक मोहल्ले शामिल हैं। इस वार्ड में कांग्रेसी पार्षद गौरव वडैहरा की जीत हुई थी।

कुल आबादी : ३५०० कुल वोटर : २७००

भास्कर आपके द्वार

वार्ड नंबर ४

वोट लेने थे तो घर में आकर कहते थे कि टूटी सड़कें और सीवरेज ठीक कराएंगे, अब पार्षद साहब पूछते तक नहीं

दैनिक भास्कर ने शहर के वार्ड नंबर ४ में पहुंचकर जाना हाल, लोगों ने हर तरफ समस्याएं ही समस्याएं बताईं