वार्ड एक के अध्यक्ष बने राधा रमन
होशियारपुर - भाजयुमो के जिलाध्यक्ष नितिन गुप्ता नन्नू द्वारा पूर्वी मंडल अध्यक्ष शक्ति शर्मा ने वार्ड एक बहादुरपुर से राधा रमन को युवा मोर्चा का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान नन्नू ने कहा कि लोकसभा चुनावों में युवा वर्ग अहम रोल अदा करेगा। इस अवसर पर शिव कुमार काकू, गुरजीत सिंह, कृष्ण बिल्ला, मिंटू सूद, पंकज, सुनील सेठी, विशु परमार, रामेश ठाकुर, अशोक जरयाल आदि मौजूद थे।