पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडस्ट्री ने विधायक कुलदीप वडाला से मांगा फोकल प्वाइंट

इंडस्ट्री ने विधायक कुलदीप वडाला से मांगा फोकल प्वाइंट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालंधर
युवा इंडस्ट्रियलिस्ट के संगठन उद्योग मिलन ने बुधवार को नकोदर से विधायक कुलदीप सिंह वडाला को जालंधर में इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए नया फोकल प्वाइंट बनाने को कहा है। इसमें दो दर्जन प्रमुख इंडस्ट्रियलिस्ट शामिल थे। उन्हें बताया कि फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन १८ साल पहले बना था। इसमें नए कारखानों के लिए जगह नहीं बची है।
विधायक पहली बार इंडस्ट्री संगठन की बैठक में पहुंचे थे। संगठन के कन्वीनर आशुतोष वधवा ने कहा कि नकोदर के आसपास नया फोकल प्वाइंट बनाया जाए। इससे देहाती इलाकों में रोजगार के मौके पैदा होंगे। साथ ही इंडस्ट्री की टैक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी दूसरी समस्याएं बताईं। वडाला ने कहा कि इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए खास पॉलिसी बनाई गई है। वह इंडस्ट्री की समस्याएं सरकार के सामने रखेंगे। भूपिंदर सिंह जौली, आरपी सिंह, राजेश कपूर, गुरप्रीत सिंह भाई जादा, संदीप खोसला, पंकज जैन, जसविंदर सिंह बब्बू, अरविंदर कुमार आदि मौजूद थे।