- Hindi News
- मकान मालिक का बेटा कश्मीरी शालें लेकर फरार
मकान मालिक का बेटा कश्मीरी शालें लेकर फरार
बटाला - मकान मालिक का बेटा अपने किराएदार कश्मीरी की शालें और नकदी लेकर फरार हो गया। थाना सिविल लाइन एसएचओ गुरभिंद्र सिंह ने बताया कि कश्मीर से आया मोहम्मद जमान बट्ट पुत्र अली मोहम्मद बट्ट वासी जम्मू कश्मीर, बटाला में गर्म शालें और गर्म कपड़ों की फेरी लगाता है। कुछ समय से वो गांव पूंदर की नई आबादी में अमैन्युल मसीह के घर में किराए पर रह रहा था। मंगलवार वह बटाला और आसपास के इलाकों में शालें बेचने गया था।