रुद्र वीणा और पखावज की जुगलबंदी
भास्कर न्यूज - आदमपुर
२०१२-१३ के संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड विजेता रुदरा वीणा वादक बहाउद्दीन डगर ((४३)) और पखावज वादक बीबी चित्रंगना एंजल रेशवाल ((३७)) बुधवार को भोगपुर में थे। उन्होंने संत बाबा भाग सिंह एजुकेशनल कांप्लेक्स में आयोजित क्लासिकल म्यूजिक प्रोग्राम में दर्शकों को रुदरा वीणा व पखवाज की मधुर धुनों से रूबरू कराया।
डगर जहां आल इंडिया रेडियो के ए ग्रेड कलाकार है। पखावज वादक चित्रंगना भी केंद्रीय मानवीय स्रोत मंत्रालय से स्कॉलरशिप प्राप्त हैं। उन्हें प्रदेश कल्चरल अकादमी की ने सम्मानित किया है। दौरान संस्था डायरेक्टर जनरल एचए साग
र, डायरेक्टर जेएस ढिल्लों, संयुक्त सचिव केवल सिंह ढिल्लों, मेंबर प्रितपाल सिंह और करियर अकादमी के प्रभारी सतसरूप सिंह मौजूद रहे।
संत बाबा भाग सिंह एजुकेशनल कांप्लेक्स में क्लासिकल म्यूजिक प्रोग्राम, रुद्र वीणा वादक बहाउद्दीन डागर, और पखावज वादक बीबी चित्रंगना एंजल ने दी प्रस्तुति