पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 30 से कम स्टूडेंट्स वाले स्कूल बंद मत करो

30 से कम स्टूडेंट्स वाले स्कूल बंद मत करो

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कपूरथला
मास्टर केडर यूनियन पंजाब,अध्यापक दल, गवर्नमेंट टीचर यूनियन ने वीरवार को प्रदर्शन किया। इसमें मांग की गई कि 30 से कम स्टूडेंट्स की गिनती वाले मिडिल स्कूलों को बंद न किया जाए। राज्य सरकार की ओर से स्कूलों को बंद करने की नीति के विरोध में विरसा विहार के बाहर प्रदर्शन किया गया। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार का यह फैसला अनुचित है। यह फैसला सर्वशिक्षा अभियान, शिक्षा अधिकारी कानून के शिक्षा के प्रचार प्रसार के उद्देश्यों व लक्ष्यों को प्राप्त करने में अड़चनें पैदा करेगा।
अध्यापकों ने बताया कि तजपुर, बागवानपुर, परमनीतपुर, मैरीपुर, दुर्गापुर, पड्डे बेट, सिंधपुर, उज्जैनपुरम, अवान, भंडाल होना, खोजेवाल, भटनूरा कला, डल्ला, शताबगढ़, झुगियां गुलाम, शाहजहांपुर 30 से कम गिनती वाले स्कूल 31 मार्च से बंद किए जा रहे हैं। इस स्कूलों में सरकारी फरमान मुताबिक 1 अप्रैल से कोई नया दाखिला नहीं होगा। इस नीति से गरीब और पिछड़े परिवारों के बच्चों को स्कूलों में साइकिल या किराया खर्च करके बसों से दूर के स्कूलों में जाना पड़ेगा। इससे ड्राप आउट बच्चों की दर भी बढ़ सकती है क्योंकि बच्चों को दूर के स्कूलों में जाना मुश्किल होगा। इस मौके पर तरमिंदर सिंह मल्ली, सुखदयाल सिंह झंड, संदीप कुमार दुर्गापुर, अरुण बाला, निशा, चंदर कांता, हरदीप ,अमरीक, ज्योति, माधवी, सपना, मीना, सर्बजीत कौर, परमजीत कुमार, पंकज, कपिल देव, भावना, कुलजिंदर, रजनी, सुनीता, परमजीत कौर, साक्षी आदि मौजूद थे।



कपूरथला में अध्यापक यूनियनों ने प्रदर्शन कर सरकार से मांग की