- Hindi News
- जिले के विकास के लिए फंड की नहीं होगी कोई कमी : सर्बजीत सिंह मक्कड़
जिले के विकास के लिए फंड की नहीं होगी कोई कमी : सर्बजीत सिंह मक्कड़
भास्कर न्यूज - कपूरथला
मुख्यमंत्री बादल की लगातार दूसरी बार बनी शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन की सरकार ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में लोगों के साथ जो वायदे किए थे, उनको पूरा किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप राजपुरा थर्मल प्लांट का प्रथम यूनिट चालू होने से पंजाब देश का एक ही बड़ी आपूर्ति करने वाला राज्य बन गया है।
यह बात जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने ब्लाक विकास के पंचायत अधिकारी के कार्यालय में आयोजित समारोह में कही। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कपूरथला विधानसभा हल्के के गांवों और शहर के विकास के लिए फंड की कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने गांव बरिंदपुर की पंचायत को गंदे पानी के निकासी के लिए सरकारों की ओर से 2 लाख रुपए की ग्रांट का चेक गांव की पंचायत को दिया। इस मौके पर बरिंदपुर के सरपंच जसवंत सिंह, कुलवंत सिंह, दर्शन सिंह, संदीप मल्होत्रा, जगीर सिंह, दर्शन सिंह चेयरमैन ब्लाक समिति कपूरथला, महिंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह मनन, सुखविंदर सिंह, दलविंदर सिंह, अमरबीर सिंह लाली, रणजीत सिंह खोजेवाल, दर्शन सिंह और इशा सिंह आदि मौजूद थे।
गांव बरिंदपुर की पंचायत को दो लाख की ग्रांट का चेक देते सर्बजीत सिंह मक्कड़।