पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकसभा चुनाव में बसपा नहीं करेगी किसी पार्टी से गठबंधन : नरिंद्र कश्यप

लोकसभा चुनाव में बसपा नहीं करेगी किसी पार्टी से गठबंधन : नरिंद्र कश्यप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कपूरथला
बहुजन समाज पार्टी का एनआरआई सम्मेलन मिलन पैलेस में हुआ। इसमें पंजाब प्रभारी, राज्यसभा के सदस्य और मुख्यातिथि नरिंदर कश्यप ने कहा कि बसपा की ओर से किया जा रहा एनआरआई सर्व सम्मेलन 2014 अन्य राजनैतिक पार्टियों की तर्ज पर नोटों व वोटों की राजनीति से प्रेरित नहीं है। बल्कि पंजाब में एनआरआई की लूटी जा रही संपत्ति को बचाने के लिए बसपा द्वारा किए जा रहे प्रयासों से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अप्रवासी भारतीयों की लुभाने के लिए सत्तापक्ष हर वर्ष एनआरआई सम्मेलन तो करवाती है, लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को लखनऊ में मायावती द्वारा आयोजित महारैली में घोषणा की गई थी कि समाज के हर वर्ग के लोगों से बसपा सामाजिक गठबंधन तो करेगी लेकिन लोकसभा चुनावों में किसी भी राजनैतिक पार्टी से कोई गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि देश में बनने वाली केंद्र सरकार में बसपा किंग मेकर की भूमिका में होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में जंगल राज जैसा माहौल बना है। क्योंकि प्रदेश में भ्रष्टाचार व नशे को बंद करने के लिए विफल साबित हुई है और रेत बजरी व शराब के लिए सत्तापक्ष के लोगों का कब्जा है। इस मौके पर पंजाब बसपा प्रभारी प्रकाश भारती और पंजाब प्रधान प्रकाश जंडाली ने कहा कि पार्टी एनआरआई लोगों को सपने नहीं दिखाएगी बल्कि उनकी समस्याओं को समाधान करने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगी।
इस मौके पर लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब के संचालक सुच्चा सिंह मान, जिलाध्यक्ष तरसेम लाल थापर, महासचिव सुखविंदर सिंह कोटली, रजिंदर रीयल, प्रवीण बंगा, सर्बजीत सिंह, सुखविंदर सिंह बाजवा, मलकीत सिंह खैड़ा, जसवंत सिंह भंडाल, रजिंदर राजू, तारा सिंह, अजीत सिंह, विजय लहरी, प्रदीप वालिया, रविंदर हंस, महिंद्र सिंह बलेर मौजूद थे।