पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों की अनदेखी से नाराज सुविधा केंद्र कर्मियों ने काले बिल्ले लगाकर किया काम

मांगों की अनदेखी से नाराज सुविधा केंद्र कर्मियों ने काले बिल्ले लगाकर किया काम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कपूरथला
मांगों की अनदेखी से नाराज सुविधा केंद्र कर्मचारी यूनियन ने वीरवार को काले बिल्ले लगाकर काम किया। यूनियन की ओर से बैठक भी की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुखविंदर सिंह कलसी ने की।
इस दौरान कलसी ने बताया कि सुविधा केंद्र कर्मचारियों की मांगों पर कोई कार्रवाई न की गई, इससे नाराज होकर कर्मचारियों ने वीरवार और शुक्रवार को काला दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसके तहत आज काले बिल्ले लगाकर काम किया गया। उनकी मुख्य मांगों में कर्मचारियों को रेगुलर किया जाना शामिल था। सुखजिंदर सिंह ने कहा कि मांगों को लेकर उन्होंने हड़ताल भी की थी। पंजाब के मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा ने जनवरी के दूसरे सप्ताह एक बैठक में सुविधा केंद्र के कर्मचारियों को रेगुलर करने का आश्वासन दिया था। इस पर कर्मचारी हड़ताल खत्म कर काम में लग गए थे। काफी दिन बीत जाने के बावजूद उनकी मांग को अनदेखा किया गया। इस बात से नाराज होकर यूनियन ने दो दिवसीय काला दिवस मनाने का फैसला लिया है। इस अवसर बैठक में कोषाध्यक्ष नरिंदर कौर, हरमीत सिंह, नवजोत कौर, सरवन दास, दीपक गिल, रबेल सिंह, अमरदीप चाहल, हेम जोशी, अमित कुमार, नवीन भारद्वाज आदि मौजूद थे।




काफी दिन बीत जाने के बावजूद उनकी मांग को अनदेखा किया गया।