- Hindi News
- पीटीयू में बनेंगे दो नए कॉलेज, लाइब्रेरी और हॉल
पीटीयू में बनेंगे दो नए कॉलेज, लाइब्रेरी और हॉल
उद्योग मंत्री और वीसी डॉ. अरोड़ा ने रखा ८०.५ करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास
भास्कर न्यूज - जालंधर
पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी ((पीटीयू)) कपूरथला कैंपस के इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करेगी। यूनिवर्सिटी के कॉलेज कैंपस, एक लाइब्रेरी और सेमिनार हॉल भी बनाए जाएंगे।
इसका निर्माण 3.4 लाख वर्ग फुट के कुल क्षेत्र में होगा, जिसकी अनुमानित लागत 80.5 करोड़ रुपए है। कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग और वीसी डॉ. रजनीश अरोड़ा ने नई इमारतों का शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री मित्तल ने छात्रों और फैकल्टी को संबोधित किया। वीसी डॉ. अरोड़ा ने कहा - हम हायर एजुकेशन को ग्लोबल हब बनने का लक्ष्य रखते हैं, तो हमारा इन्फ्रास्ट्रक्चर भी अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ मेल खाना चाहिए। करीब 2.78 लाख वर्ग फीट में बनने वाले दो नए कॉलेज की छह मंजिला इमारत की क्षमता 1200 छात्रों की होगी। 59000 वर्ग फीट के क्षेत्र में बननी वाली लाइब्रेरी की क्षमता 3 लाख पुस्तकों की होगी।
वीसी डॉ. अरोड़ा बोले-हायर एजुकेशन को ग्लोबल हब बनने का लक्ष्य है हमारा।