- Hindi News
- इंग्लैंड भेजने के नाम पर ठगी, गोविंदवाल के आरोपी पर केस
इंग्लैंड भेजने के नाम पर ठगी, गोविंदवाल के आरोपी पर केस
कपूरथला - गोविंदवाल रोड के रहने वाले दविंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस किया गया है। फैक्टरी एरिया के रहने वाले संतोख सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपी ने इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर उससे रुपए लिए और उसके जाली कागजात बना दिए। न तो वह विदेश जा पाया, न आरोपी ने पैसे वापस किए। संतोख सिंह ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया था कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता है।
सवा साल पहले उसने इंग्लैंड जाने के मकसद के लिए दविंदर सिंह निवासी गोविंदवाल रोड कपूरथला के साथ 4.50 लाख रुपए में सौदा तय किया। उसने 1.50 लाख की रकम और पासपोर्ट एडवांस में दविंदर सिंह को दे दिया था। दविंदर ने जाली कागजातों कारण उसका वीजा नहीं लग सका। जिस के बाद जब उसने दविंदर सिंह से अपनी रकम वापिस मांगी। तो उसने रकम देने पर धमकियां देनी शुरू कर दी। पुलिस ने दविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।