सिटी पुलिस ने चलाई चैकिंग मुहिम
कपूरथला - गणतंत्र दिवस को लेकर थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने वीरवार को किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मुख्य बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में चैकिंग मुहिम चलाई। जिस के दौरान डाग स्क्वायड की मदद के साथ संदेह व्यक्तियों की तलाशी ली गई।
वीरवार को डीएसपी सब डिवीजन बलविंदर सिंह सेखों की निगरानी में चलाई गई इस चैकिंग मुहिम की नेतृत्व एसएचओ सिटी भारत मसीह ने की। जिस के दौरान भारी संख्या में पुलिस कर्मचारियों के साथ साथ खोजी कुत्ते भी पुलिस टीम के साथ थी। चैकिंग मुहिम की शुरुआत रेलवे स्टेशन कपूरथला से शुरु करते हुए पुलिस टीमों ने फिरोजपुर और जालंधर की ओर से आने वाली रेल गाडिय़ों की चैकिंग भी की, वहां पर रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के सम्मान की भी तलाशी ली गई। इस के बाद पुलिस टीम ने बस स्टैंड कपूरथला में चैकिंग मुहिम को जारी करते हुए दूसरे शहरों को जाने वाली बसों की तलाशी ली गई। इस संबंधी संपर्क करने पर एसएचओ सिटी भारत मसीह ने बताया कि गणतंत्र दिवस तक यह चैकिंग मुहिम लगातार जारी रहेगी।