दड़ा-सट्टा लगाते तीन आरोपी गिरफ्तार
भास्कर न्यूज - कपूरथला
सीआइए स्टाफ कपूरथला की पुलिस ने लॉटरी की आड़ में दड़ा सटा लगाने वाले 3 लोगों को 2 कम्प्यूटर समेत गिरफ्तार किया गया है। उनसे नकदी और दड़े सटे की पर्चियां भी बरामद की है।
एसपीडी दलजिंदर सिंह ढिल्लों और डीएसपी डी हरप्रीत सिंह बेनीपाल की निगरानी में सीआईए स्टाफ कपूरथला के इंचार्ज जसविंदर पाल सिंह ने शहर में अलग अलग हिस्सों में की गई छापामारी के दौरान कुलदीप कुमार उर्फ रिंकू वासी केसरी बाग को काबू करके मुलाजिम की ओर से 1200 रुपए नगर और दड़े सटे की पर्चियां बरामद की थी। वहां सीआईए स्टाफ की पुलिस ने विजय कुमार उर्फ लक्की वासी निवासी मुहल्ला जटपुरा को गिरफ्तार करके एक कंप्यूटर और 725 रुपए की नगदी बरामद की गई। छापामारी की इस मुहिम के दौरान राजेश कुमार निवासी कायमपुरा को एक कम्प्यूटर और 900 रुपए नगदी समेत काबू कर लिया गया है।